भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 106 रन से हराया, सीरीज 1-1 की बराबरी परभारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार (14 दिसंबर) को खेला गया। जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में अफ्रीकी टीम 13.5 ओवर में 95 रन पर सिमट गई। भारत ने 106 रन से मैच को जीत लिया। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था। दूसरे मुकाबले को दक्षिण अफ्रीका ने जीता था। अब तीसरा मैच भारत जीत गया। इस तरह तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूटी।भारत की शानदार जीत भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में शानदार जीत हासिल की। उसने जोहानिसबर्ग में खेले गए मैच को 106 रन से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज को 1-1 की बराबरी पर समाप्त किया। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला 17 दिसंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में अफ्रीकी टीम 13.5 ओवर में 95 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। डेविड मिलर ने 35, एडेन मार्करम ने 25 और डोनोवन फेरेरा ने 12 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। रवींद्र जडेजा को दो सफलता मिली। मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिया। सूर्या ने लगाया रिकॉर्ड शतक इससे पहले सूर्यकुमार ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा शतक लगाया। वह सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा औऱ ग्लेन मैक्सवेल के बराबर पहुंच गए। दोनों के नाम भी चार-चार शतक हैं। सूर्यकुमार ने 100 रन बनाए। 56 गेंद की पारी में सात चौके और आठ छक्के लगाए। यशस्वी जायसवाल ने 41 गेंद पर 60 रन बनाए। रिंकू सिंह 14 और शुभमन गिल 12 रन बनाकर आउट हुए। इन चारों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। जितेश शर्मा चार रन बनाकर हिट विकेट आउट हुए। रवींद्र जडेजा चार रन बनाकर रन आउट हुए। तिलक वर्मा खाता नहीं खोल पाए। मोहम्मद सिराज दो रन बनाकर नाबाद रहे। अर्शदीप खाता खोले बगैर नाबाद रहे। केशव महाराज और एंडिले फेहलुकवायों ने दो-दो विकेट लिए जडेजा ने फेहलुकवायो को किया आउट भारत को छठी सफलता रवींद्र जडेजा ने दिलाई। उन्होंने 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर एंडिले फेहलुकवायो को आउट कर दिया। फेहलुकवायो ने जडेजा को ही कैच थमा दिया दिया। उन्होंने तीन गेंद पर एक रन बनाए। कुलदीप को मिली सफलता कुलदीप यादव ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। उन्होंने 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर डोनोवन फेरेरा को क्लीन बोल्ड कर दिया। फेरेरा ने 11 गेंद पर 12 रन बनाए। क्लासेन और मार्करम आउट दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका हेनरिच क्लासेन के रूप में लगा। उन्हें अर्शदीप सिंह ने रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। क्लासेन ने पांच गेंद पर पांच रन बनाए। उनके बाद कप्तान एडेन मार्करम भी आउट हो गए। मार्करम को रवींद्र जडेजा ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। मार्करम ने 14 गेंद पर 25 रन बनाए दक्षिण अफ्रीका के दो विकेट गिरे दक्षिण अफ्रीका ने पांच ओवर के बाद दो विकेट पर 38 रन बना लिए हैं। मैथ्यू ब्रिट्जके चार रन और रीजा हेंड्रिक्स आठ रन बनाकर आउट हुए। रीजा रन आउट हुए, जबकि मैथ्यू को मुकेश ने बोल्ड किया 絵文字